24-Jun-2023, Saturday
Sarve Bhavantu Sukhinaḥ
Modi Govt Implements Citizenship Law CAA Weeks before Lok Sabha Elections Lok Sabha elections: BJP, TDP reach seat-sharing deal in Andhra Pradesh Karnataka water crisis: DK Shivakumar says worst drought in four decades Doordarshan National channel to broadcast aarti from Ayodhya’s Ram Temple daily Supreme Court Dismisses WB Govt's Challenge To HC Ordering CBI Probe Into Sandeshkhali Violence, Expunges HC's Remarks Against Police India tests Agni-5 missile with MIRV tech, sends message to Pakistan & China Government issues rules for Citizenship (Amendment) Act, fast-tracking citizenship to non-Muslims from 3 countries. Critics link timing to upcoming elections. Noida Authority starts taking action against waste dumping in Hindon river Oscars 2024: Cillian Murphy accepts Academy Award for Best Actor in 'Oppenheimer' SBI Wanted 3 Months To Give Poll Bonds Info, Court Sets 24-Hour Deadline
Top News
SEAHAWK HELICOPTER
सीहॉक उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट से लैस हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सीहाक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मजबूती देगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का रोमियो हेलीकॉप्टर। दिन हो या रात चीन-पाकिस्तान से मुकाबला करने की गारंटी देता है। हिंद महासागर में दुश्मन की पनडुब्बियों की खबर मिलते ही भारत का नया हेलीकॉप्टर तुरंत जवाब देगा. पानी के ऊपर आसमान में उड़ते हुए ये हेलीकॉप्टर दुश्मन की पनडुब्बियों का पीछा करके, पता लगाकर उसे खत्म कर देता है। समंदर की लहरों के नीचे छिपी पनडुब्बी को ढूंढ निकालता है।
ये हेलीकॉप्टर कुछ ही वक्त में समंदर के बड़े हिस्से की छानबीन कर सकता है। इसमें लगा सोनार पानी के नीचे जाता है। जो पानी के अंदर छिपी पनडुब्बियों का तरंगों की मदद से पता लगाता है। पानी के नीचे अगर शत्रु की पनडुब्बी छिपी हो तो सोनार की तरंगे तुरंत इसकी जानकारी हेलीकॉप्टर में बैठे ऑपरेटर को देती हैं। इसमें टॉरपीडो भी होता है। दुश्मन का पता लगते ही ऑपरेटर एक बटन दबाकर टॉरपीडो लॉन्च कर देता है, जो पानी में मौजूद पनडुब्बी को खत्म कर देता है।
एवियोनिक्स सूट से लैस
सीहॉक उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट से लैस हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सीहाक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मजबूती देगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी। सीहॉक हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रन में खासियत क्या है?
बता दें, इनका उपयोग निगरानी, जासूसी, वीआईपी मूवमेंट, हमला, सबमरीन खोजना और उसे बर्बाद करने में काम आ सकता है। इसे और भी कई तरह के कामों में लगा सकते हैं। रोमियो हेलीकॉप्टर पर दर्जनों प्रकार के सेंसर्स और रडार लगे हैं। ये सेंसर्स दुश्मन के हर हमले की जानकारी देते हैं। इसे उड़ाने के लिए 3 से 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है। इनके अलावा इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। इस हेलीकॉप्टर की लंबाई
हथियारों, यंत्रों और सैनिकों के साथ, इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10,433 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 64.8 फीट है और ऊंचाई 17.23 फीट है। MH 60R Multi-Role Helicopter में दो जनरल इलेक्ट्रिक के टर्बोशैफ्ट इंजन लगे हैं, जो टेकऑफ के समय 1410×2 किलोवॉट की ताकत पैदा करते हैं। इसके मुख्य पंखे का व्यास 53.8 फीट है। हेलीकॉप्टर की गति
ये रोमियों हेलिकॉप्टर एक बार में 830 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इस हेलीकॉप्टर सीधे उठने की गति 1650 फीट प्रति मिनट है। रोमियो हेलीकॉप्टर अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है। हालांकि जरूरत के मुताबिक, हेलीकॉप्टर गति को बढ़ाकर 330 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ले जाया जा सकता है।